23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Finance / 100 रुपए के नए वार्निश नोट जारी करेगी सरकार, RBI ने की घोषणा

100 रुपए के नए वार्निश नोट जारी करेगी सरकार, RBI ने की घोषणा

100 रुपए के नए वार्निश नोट जारी करेगी RBI कई देशों में हो रहा इन नोटों का इस्तेमाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 30 Aug 2019, 10:30 AM IST

new note

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नोटों की नई सीरीज जारी की थी। इस सीरीज में आरबीआई की ओर से 100, 200, 500 और 2,000 रुपए के नए नोट जोरी किए गए थे, लेकिन अब आप एक बार फिर नए नोटों का यूज कर पाएंगे क्योंकि आरबीआई जल्द ही 100 रुपए के नए वार्निश नोट जारी करने जा रही है। इन नोटों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये न ही तो जल्दी गंदे होंगे और आसानी से फटेंगे भी नहीं।


आरबीआई जारी करेगा खास नोट

आपको बता दें कि इन नोटो की आयु काफी लंबी होगी। आरबीआई ने सौ रुपये का यह खास नोट जारी करने की घोषणा की है। केंद्रीय बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि वह जल्द ही सौ रुपये के वार्निश नोट जारी करेगी। पहले इन नोटों को ट्रायल के लिए जारी किया जाएगा।


ये भी पढ़ें: बाजार में धड़ल्ले से बढ़ रहा 500 रुपये का नोट, पिछले एक साल में 121 फीसदी हुआ इजाफा


कई देशों में हो रहा इन नोटों का इस्तेमाल

इस समय दुनिया के कई देशों में वार्निश नोटों का इस्तेमाल हो रहा है और सभी लोगों को यह नोट काफी पसंद आ रहे हैं। इसके अच्छे अनुभव को देखते हुए ही आरबीआई ने भारत में भी यह नोट जारी करने का फैसला लिया है। फिलहाल सरकार इन नोटों की शुरुआत 100 रुपए से करेगी और अगर आरबीआई को भारत में भी इसका अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो इस तरह के आगे और भी नए नोट जारी किए जाएंगे।


कम होगा रिप्लेसमेंट का खर्च

भारतीय रज़र्व बैंक को हर साल अरबों रुपये के कटे-फटे और गंदे नोट रिप्लेस करने पड़ते हैं। नोटों के इस रिप्लेसमेंट में आरबीआई को भारी खर्चा करना होता है। इसी खर्चे से बचने के लिए आरबीआई वार्निश नोट जारी करने के बारे में विचार कर रहा है। वार्निश नोट आने के बाद सरकार का रिप्लेसमेंट का खर्चा काफी कम हो जाएगा।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App