राजनीति

भाजपा के अकेले मुस्लिम विधायक को पार्टी नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी

असम में सत्‍ताधारी भाजपा के इकलौते मुस्लिम विधायक अमीनुल हक लश्‍कर कचर जिले की सोनाई सीट से विधायक हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2018, 8:03 AM IST
bjp mla
bjp mla

नई दिल्‍ली। असम में भाजपा के अकेले मुस्लिम विधायक अमीनुल हक लश्‍कर को पार्टी नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद स्‍थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विधायक की तरफ से पुलिस को बताया गया है कि उन्‍हें खत भेजकर धमकी दी गई है। धमकी भरे खत में 15 दिन में पार्टी से इस्‍तीफा देने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी मिली है। आपको बता दें कि अमीनुल हक कचर जिले की सोनाई सीट से विधायक हैं।

भूमाफिया सिंडिकेट पर जताया शक
भाजपा विधायक ने 2016 में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अनीमुल हक को हराकर सोनाई सीट जीती थी। उन्‍हें हाल ही में हस्‍तलिखित धमकीभरा खत मिला। खत लाल स्‍याही से बंगाली भाषा में है। लाल स्‍याही से लिखे खत के के पैकेट में .32 एमएम पिस्‍तौल की दो गोलियां भी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खत 22 मई को करीमगंज से पोस्‍ट किया गया और यह उन्‍हें नौ जून को मिला। खत में लिखा गया है कि मुसलमान होने के बावजूद उन्‍होंने भाजपा का साथ क्‍यों दिया? विधायक पर आरोप है कि उन्‍होंने मई महीने में बराक वैली में नागरिकता (संशोधन) बिल 2016 का विरोध नहीं किया। विधायक ने आरोप लगाया कि संभव है कि यह खत अवैध व्‍यापार के सिंडिकेट या भूमाफिया की ओर से भेजा गया हो।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
उन्‍होंने सिलचर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद राज्‍य सरकार ने विधायक की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि असम सरकार ने अवैध रूप से राज्‍य में बसे हुए बांग्‍लादेशियों को निकालने के लिए नागरिकता कानून लागू करने का फैसला किया है। इसके विरोध में राज्‍य में काफी प्रदर्शन हो रहे हैं। बता दें कि राज्‍य में पहली बार भाजपा ने सरकार बनाई है।

Published on:
Also Read
View All
अजित पवार की मौत के पीछे सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला