10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा युवा नेताओं को देगी अपनी पार्टी से टिकट, सभी राज्यों से मंगाई जा रही सूची

भाजपा उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में युवा नेताओं को अपनी पार्टी से टिकट देगी।

2 min read
Google source verification
BJP give to young leaders ticket in up

भाजपा युवा नेताओं को देगी अपनी पार्टी से टिकट, सभी राज्यों से मंगाई जा रही सूची

लखनऊ. भाजपा ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में सर्वे कर जानकारी प्राप्त कर एक बड़ा फैसला ले लिया है। अब भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी सहित अन्य राज्यों में भी यवा नेताओं और सांसदों की भर्ती करेगी। इसी के साथ ही जिनकी आयु 75 वर्ष पूरी हो गई है या एक साल में पूरी होने वाली हो तो ऐसे लोगों को भाजपा अपनी पार्टी का टिकट नहीं देगी और जिनकी 75 वर्ष की आयु पूरी हो गई है उनका टिकट अपनी पार्टी से निष्कासित कर देगी। इसके लिए भाजपा ने मापदण्ड की सीमा तैयार कर उस पर अमल करने का फैसला लिया है। इससे युवा नेताओं द्वारा भारत में एक नई क्रांन्ति लाई जा सकती है।

भाजपा ने किया न्यू इंडिया यंग इंडिया का खाका तैयार

भाजपा ने मापदण्ड की सीमा के साथ साथ न्यू इंडिया यंग इंडिया का खाका तैयार कर लिया है जिसके तहत पार्टी में केवल युवा नेताओं को ही शामिल किया जाएगा। इस पार्टी में केवल वही युवा शामिल हो सकते हैं जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होगी। इसके साथ उन युवाओं को राजनीति का ज्ञान भी होना आवश्यक है। यूपी सहित अन्य राज्यों को नई दिशा देने के लिए न्यू इंडिया यंग इंडिया के तहत भाजपा ने अभी से युवा नेताओं के नाम की सूची मंगानी शुरू कर दी है। जिससे एक कर्मठ और ईमानदार युवाओं को चुना जा सके। जो देश के हित के बारे सोचे न कि वह अपने बारे में।

ऐसे नेताओं को हटाएगी भाजपा

भाजपा ने ऐसे नेताओं को हटाने का फैसला लिया है जो अपने कार्य के प्रति लापरवाह है। यूपी के कुछ नेताओं और सांसदों के बारे में भाजपा को सर्वे के बाद पता चला है कि कुछ नेताओं और सांसदों ने अपने क्षेत्र में विकास ही नहीं कराया है, कुछ नेताओं और सांसदों ने काम कराया भी है तो वह अभी तक पूरे नहीं हुए हैं वह अभी भी अधूरे पड़े हुए हैं। जिससे जनता के कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कुछ नेता पाए गए जो लोगों के बीच अपनी दबंगई दिखाते है। जिसके चलते जनता बहुत परेशान होती है।

जनता को नहीं है घबराने की जरूरत

भाजपा अब अपनी सरकार में जनता को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं देगी। इसलिए वह 75 से अधिक उम्र और लापरवाही करने वाले नेताओं और सांसदों के टिकट अपनी पार्टी से काटकर युवा नेताओं को टिकट देकर अपनी पार्टी में शामिल करेगी। इसके साथ ही जनता को किसी भी परेशानी से घबराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।