राजनीति

भाजपा सांसद परवेश वर्मा बोले, हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में खाली करा देंगे शाहीन बाग

सरकारी जमीन पर मस्जिदों का मुद्दा भी उठाया एक घंटे में शाहीनबाग खाली कराने की बात कही
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2020, 1:17 PM IST
parvesh_verma.jpg

शाहीन बाग पर नेताओं के बयानों के बीच अब बीजेपी नेता परवेश शर्मा का बयान सामने आया है। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने एक सभा में घोषणा की है कि अगर 11 फरवरी को बीजेपी की सरकार बनती है तो वह एक घंटे में शाहीन बाग को खाली करा देंगे। शाहीन बाग के मामले पर बीजेपी नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं और इसे राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है।

बता दें, पिछले चालीस दिनों से ज्यादा समय से शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन दिल्ली के विधानसभा चुनावों के लिए भी आर-पार की जंग बन गया है।

एक घंटे में खाली करा देंगे शाहीन बाग

एक सभा को संबोधित करते हुए परवेश वर्मा ने कहा कि- ‘यह चुनाव देश में स्थिरता और एकता का चुनाव है। इसे छोटा-मोटा चुनाव समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। यह बात नोट कर लें, 11 तारीख को अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, तो एक घंटे के अंदर शाहीन बाग में एक भी आदमी दिखाई नहीं देगा।

मस्जिदों का मुद्दा भी उठाया

अपने संबोधन में सांसद परवेश ने सरकारी जमीन पर मस्जिद का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि- दिल्ली में मेरी सरकार बन गई तो 11 तारीख के बाद केवल एक महीने का समय मुझे दे देना...। उन्होंने कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर जितनी भी मस्जिदें बनी है, उन्हें हटा देंगे।

चुनाव में उछाला जा रहा है मुद्दा

गौर हो, दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग होनी है। भाजपा की ओर से शाहीन बाग का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाला जा रहा है। हाल ही में एक रैली में अमित शाह ने भी कहा था कि दिल्ली वाले ईवीएम का बटन इतनी जोर से दबाएं कि करंट शाहन बाग तक लगे। भाजपा इस मामले में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी आरोप लगाया था कि शाहीन बाग में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग बैठे हुए हैं।

Updated on:
28 Jan 2020, 1:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल

परिसीमन और आरक्षण: नेताओं के लिए बढ़ेगा सांसद बनने का मौका, जनता पर 600 करोड़ नकद का बोझ

परिसीमन बिल पर समर्थन के बदले सत्ता में हिस्सेदारी चाहती है शरद पवार की NCP? केंद्र में सुप्रिया सुले के लिए कैबिनेट पद की मांग की चर्चा