सम्मेलन का आयोजन भारतीय आलू एसोसिएशन (आईपीए) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली और आईसीएआर-केन्द्र आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला और अंतर्राष्ट्रीय आलू केन्द्र (सीआईपी), लीमा, पेरू के सहयोग से किया है। आलू सम्मेलन तीन दिन तक चलेगा। इसके 10 विषय होंगे। 10 में से 8 विषय वस्तुएं व्यावहारिक और प्रायोगिक अनुसंधान पर आधारित होगी। शेष दो विषय वस्तुओं में आलू व्यापार, मूल्य श्रृंखला प्रबंधन और नीतिगत वस्तुओं पर विशेष जोर दिया जाएगा।