स्पेशल सेल डीसीपी (काउंटर इंटेलीजेंस) मनीषी चंद्रा ने बताया कि- "24 जनवरी को मुनिया और दबंग दिल्ली में अलग अलग स्थानों पर पहुंचे। उसी वक्त से सब-इंस्पेक्टर संदीप डवास, सुनील सरोहा, सचिन पिलानिया, सुमेर, निशांत दहिया (सभी सब-इंस्पेक्टर), सहायक पुलिस उप-निरीक्षक गौरव व बच्चू सिंह, हवलदार नवीन कुमार और सिपाही नवीन की अलग-अलग टीमें बनाई गईं।" उन्होंने कहा कि इन टीमों को दोनो बदमाशों को दबोचने के लिए दिल्ली के सभी संभावित स्थानों पर तैनात किया गया था। जैसे ही दोनो बदमाश पुलिस से घिरे। पुलिस टीमों ने उन्हें दबोच लिया।