गौर हो, गायक अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर कांग्रेस ने इसे चमचागिरी करने का परिणाम कहा था। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा था कि- “करगिल युद्ध में शामिल रहे हमारे जवान और सेना के पूर्व अफसर मोहम्मद सनाउल्लाह को घुसपैठिया कहा गया है, जबकि भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट के बेटे को पद्मश्री दिया जा रहा है। यह सरकार की चमचागिरी करने का जादू है।”