दिल्ली में अपराध शाखा की ओर से शरजील के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने को लेकर खुलकर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। हां, रविवार को दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की एसआईटी से जुड़े एक सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि- "संदिग्ध के भड़काऊ भाषण का वीडियो मिल गया है। उसे सुना गया। वीडियो की सत्यता पहले परखी गई। वीडियो सही पाया गया। इसी के बाद शरजील इमाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें कोई नई बात नहीं है कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। दिल्ली से पहले भी उसके खिलाफ कुछ और राज्यों में भी एफआईआर दर्ज हैं।"