राजनीति

आदिवासी महिलाओं के उत्पीड़न पर भाजपा सांसद ने दी मुस्लिम युवकों का गला काटने की धमकी

Telangana में भाजपा सांसद ( BJP MP ) का विवादित बयान BJP MP Soyam Babu Rao ने दी गर्दन काटने की धमकी आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं का उत्पीड़न करने का आरोप

2 min read
आदिवासी महिलाओं के उत्पीड़न पर भाजपा सांसद ने दी मुस्लिम युवकों का गला काटने की धमकी

नई दिल्ली।तेलंगाना ( Telangana ) में भाजपा सांसद ( bjp mp ) के विवादित बयान से सियासी घमासान मच गया है। भाजपा सांसद सोयम बापू राव ( BJP MP Soyam Babu Rao ) ने मुस्लिम युवकों को गर्दन काटने की धमकी दी है। भाजपा सांसद का आरोप है कि आदिवासी क्षेत्रों में मुस्लिम युवक आदिवासी महिलाओं ( tribal women ) शोषण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बयान देने पर अल्पसंख्यक नेताओं ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आपको बता दें कि राव अदिलाबाद लोकसभा सीट ( Adilabad Lok Sabha seat ) से भाजपा के सांसद हैं।

अल्पसंख्यक नेता साजिद खान ने दर्ज कराई FIR

भाजपा सांसद ( BJP MP ) के खिलाफ यह शिकायत अल्पसंख्यक नेता साजिद खान ने दर्ज कराई है। सोयम बापूराव ( BJP MP Soyam Babu Rao ) 2014 में तेलंगाना राष्ट्र समिति ( TRS ) के भी सांसद रहे चुके हैं। हालांकि वह बाद में TRS छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस बार भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव ( Lok sabha election 2019 ) लड़े बापूराव अदिलाबाद सीट ( Adilabad Lok Sabha seat ) से सांसद चुने गए हैं।

चंद्रशेखर राव ( Chandrasekhar Rao ) सरकार पर निशाना

गौरतलब है कि इससे एक दिन पर सोयम बापू राव ( BJP MP Soyam Babu Rao ) ने करीमनगर से BJP के ही सांसद बांदी संजय के साथ मीडिया को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने चंद्रशेखर राव ( chandrasekhar rao ) सरकार पर निशाना साधा था। भाजपा सांसदों का आरोप था कि TRS के नेता के इशारे पर पुलिस भाजपा नेताओं पर कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि इस तरह के हमलों में लोकसभा और पंचायत चुनावों के बाद बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Updated on:
24 Jun 2019 02:48 pm
Published on:
24 Jun 2019 02:06 pm
Also Read
View All
‘कांग्रेस सिद्धारमैया को आराम नहीं करने देगी’, शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुनने के बाद केसी वेणुगोपाल ने ऐसा क्यों कहा

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर अटैक के बाद बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल का आया बयान, कहा- BJP का कोई हाथ नहीं

एकनाथ शिंदे ने मराठवाड़ा में हिला दी कांग्रेस की जमीन, एक साथ 25 हजार कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल

‘देश को जरूरत है पढ़े-लिखे PM की’ अरविंद केजरीवाल ने फिर प्रधानमंत्री मोदी को बनाया निशाना

MLA Surrender Case: पूर्व मंत्री का फिर आया बयान, कहा- विधायक ने की ड्रामेबाजी, गिरफ्तारी देनी ही थी तो बगल में थाना है, चले जाते