बता दें कि राजधानी दिल्ली में बीते दिनों अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इस मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Chief minister Arvind Kejriwal) और दिल्ली पुलिस ( Delhi Police) में टि्वटर वार जारी है। अब इस मुद्दे को राज्यसभा में आप नेता सांसद संजय सिंह ( Aap Leader Sanjay Singh) ने उठाया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में दिल्ली में 220 राउंड फायरिंग हुई हैं, जो चिंता का विषय है।