राजनीति

अमित शाह को मिल चुकी है कोलकाता में रैली की इजाजत, पुलिस बोली- कुछ लोग फैला रहे अफवाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कलकत्ता रैली को लेकर गिरफ्तारी की चुनौती दी तो पुलिस ने कहा कि अफवाह फैलाई जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2018, 9:58 PM IST
Amit Shah
अमित शाह ने दी गिरफ्तार की चेतावनी, कोलकाता पुलिस बोली- पहले ही दे गई थी रैली की इजाजत

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के पश्चिम बंगाल में रैली को लेकर गिरफ्तारी वाले बयान के कुछ ही घंटे बाद कलकत्ता पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने कहा है कि 11 अगस्त को होने वाली रैली को पहले ही इजाजत दी जा चुकी है। बता दें कि शाह ने कहा था कि बंगाल में उनकी रैली को पुलिस इजाजत नहीं दे रही है, वो कलकत्ता जरूर जाएंगे चाहे उनकी गिरफ्तारी ही क्यों न हो जाए।

सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी अफवाह

कलकत्ता पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा है कि सोशल मीडिया पर कुछ अवांछित और मनगढ़ंत अटकलें लगाए जाने के संबंध में सूचना मिली है। जिसमें कहा जा रहा है कि 11 अगस्त को एक राजनीतिक दल की प्रस्तावित रैली को इजाजत नहीं दी गई है। यहां यह स्पष्ट कर दें कि इस रैली की अनुरोध करते अनुमित दे दी गई थी।

शाह ने दी थी गिरफ्तारी की चुनौती

राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) पर राजनीतिक कलह के बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने 11 अगस्त को पश्चिम बंगाल जाने का ऐलान कर दिया है। हालांकि शाह को अबतक कोलकाता में रैली और सभा को इजाजत मिली है या नहीं यह साफ नहीं हो पाया था। शाह ने बुधवार को ऐलान करते हुए कहा कि मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि मुझे अनुमति मिलती है या नहीं। मैं निश्चित रूप से कोलकाता जाऊंगा। अगर राज्य सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहे तो कर सकती है।

दो लाख लोगों को संबोधित करेंगे शाह

शाह के बंगाल दौरे पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा पहले से तय था। बता दें कि 11 अगस्त को कोलकाता में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शाह की रैली का आयोजन कर रहे हैं। युवा मोर्चा ने दावा किया है कि इस सभा में दो लाख से अधिक लोक बीजेपी अध्यक्ष को सुनने आएंगे। इससे पहले शाह तीन अगस्त को बंगाल जाने वाले थे।

Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए