राजनीति

नागरिकता कानून को लेकर जन जागरण अभियान अभियान चलाएगी भाजपा

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में सबसे ज्यादा हिंसा उत्तर प्रदेश में देखने को मिली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में विशेष जन जागरण अभियान चलाने का फैसला किया भाजपा की ओर से जारी बयान के अनुसार, पार्टी ने पूरे प्रदेश में 6 रैलियां करने का फैसला किया
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2020, 1:11 PM IST
f.png

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में सबसे ज्यादा हिंसा उत्तर प्रदेश ( UP ) में देखने को मिली थी। लिहाजा भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में विशेष जन जागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। भाजपा की ओर से जारी बयान के अनुसार, पार्टी ने इसके लिए पूरे प्रदेश में छह बड़ी रैलियां करने का फैसला किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) 21 जनवरी को लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह की दूसरी रैली अवध क्षेत्र में होगी। इसके अलावा भाजपा ( BJP ) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 जनवरी को आगरा में आयोजित एक रैली को संबोधित करेंगे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम क्षेत्र में मेरठ में 22 जनवरी को रैली करेंगे, जबकि परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 20 जनवरी को कानपुर में एक रैली में शिरकत करेंगे। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 जनवरी को गोरखपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे, जबकि स्मृति ईरानी 18 जनवरी को वाराणसी में रैली को संबोधित करेंगी।

भाजपा के एक नेता ने बताया कि इन रैलियों के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief Minister Yogi Adityanath ) और दूसरे बड़े नेताओं को भी रैलियों का आयोजन करने को कहा गया है। भाजपा चाहती है कि प्रदेश के कोने कोने में इस तरह की रैली हो और सीएए पर जारी संशय और अफवाह की राजनीति खत्म हो।

उन्होंने कहा कि रैलियों में विशेष तौर पर पर्चे वितरित करने को भी कहा गया है, जिसमें नागरिकता कानून के बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि संघ और भाजपा के अल्पसंख्यक नेताओं को भी इन रैलियो में सहयोग करने को कहा गया है।

Updated on:
15 Jan 2020, 1:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल