नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ( West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar ) ने दावा किया है कि रामायण काल में ‘पुष्पक विमान’ का होना सच है। इसके साथ ही महाभारत ( Mahabharata ) में अर्जुन के बाणों में एटोमिक पावर ( Atomic power ) थी। दरअसल, राज्यपाल धनखड़ मंगलवार को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 20वीं सदी में ही नहीं, बल्कि रामायण ( Ramayana ) काल में भी हमारे पास 'पुष्पक विमान' हुआ करता था।