राजनीति

इस्तीफा देने के बाद येदियुरप्पा ने उठाया यह बड़ा कदम, इस बात के लिए चुनाव आयोग को लिख दी चिट्ठी

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार येदियुरप्पा ने बड़ा बयान दिया है।
2 min read
• •
Updated: 22 May 2018, 1:57 PM IST
bs yeddyurappa
इस्तीफा देने के बाद येदियुरप्पा ने उठाया यह बड़ा कदम, इस बात के लिए चुनाव आयोग को लिख दी चिट्ठी

नई दिल्ली। बीएस. येदियुरप्पा ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री से इस्तीफा दे दिया था। करीब तीन दिन बाद येदियुरप्पा ने अपनी बयान से एक बार फिर सनसनी मचा दी है। येदियुरप्पा ने कहा है कि कर्नाटक विधानसभा में काफी घपले हुए हैं। इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग को एक चिट्ठी भी लिखी है।

चुनाव को लेकर येदियुरप्पा का बड़ा बयान

चिट्ठी में येदियुरप्पा ने लिखा कि चुनाव के बाद विजयापुर जिले के मनागुली गांव में मजदूर के घर पर मिले 8 VVPAT बॉक्स वाले मामले को आयोग ने गंभीरता से लिया होगा। इस तरह से VVPAT का मिलना इस बात की तरफ इशारा करता है कि विधानसभा चुनाव के दौरान बहुत घपला हुआ होगा। उन्होंने आगे लिखा कि ऐसा नहीं है कि इस तरह की गड़बड़ी को पहली बार चुनाव आयोग के सामने या राज्य में चुनाव कराने वाले अधिकारियों के सामने रखा जा रहा है। बल्कि, भाजपा ने चुनाव होने से पहले भी आयोग के सामने गड़बड़ी के मामले को उठाया था, लेकिन सब बेका ही गया। येदियुरप्पा के इस आरोप ने एक बार फिर कर्नाटक की राजनीति में हलचल ला दी है।

आयोग ने आरोप को किया सिरे से खारिज

मतदान एक हफ्ते बाद विजयापुर में 18 मई को मजदूर के घर से बिना बैटरी वाले 8 VVPAT मिले थे। इसी मामले को लेकर येदियुरप्पा ने आयोग को चिट्ठी लिखी है और चुनाव के दौरान घपला होने की आशंका जताई है। हालांकि, कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने सोमवार यह स्पष्ट कर दिया था कि मनागुली गांव से जो 8 बक्से मिले हैं, वो चुनाव आयोग के नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि जो 8 VVPAT बक्से मिले हैं, वो मशीन या कागज के बिना मिले हैं और किसी पर भी यूनिक इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग नंबर नहीं है। हालांकि, आयोग ने कहा कि इस तरह का भ्रम पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, येदियुरप्पा के हाथ से कर्नाटक की सत्ता चली गई है। जेडीएस के कुमारस्वामी बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए