राजनीति

चिदंबरम बोले- सीएए पर अपने आलोचकों से बात करें पीएम मोदी

चिदंबरम ने ट्वीट करके दी प्रधानमंत्री को सलाह कुछ आलोचकों का चयन करके करें डिबेट देश भर में CAA को लेकर हो रहे हैं प्रदर्शन
2 min read
• •
Updated: 13 Jan 2020, 1:17 PM IST
chidambram_2.jpg

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सोमवार को सीएए को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री संशोधित नागरिकता कानून (CAA) पर अपने आलोचकों से बात नहीं करते। पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि मोदी को अपने कुछ प्रमुख आलोचकों के सवालों के जवाब देने चाहिए ताकि लोग इस कानून को लेकर किसी निर्णय पर पहुंच सकें।

चिदंबरम ने ट्वीट करके कहा कि- 'प्रधानमंत्री कहते हैं कि सीएए नागरिकता लेने के लिए नहीं, बल्कि देने के लिए है। बहुत लोगों का मानना है कि CAA-NPR और NRC से जुड़ा हुआ है तथा यह बहुत लोगों नागरिकता छीन लेगा।'

चिदंबरम ने आरोप लगाया कि- 'प्रधानमंत्री के पास प्रधानमंत्री से बात करने का मौका नहीं है।' उन्होंने कहा कि पीएम के पास एकमात्र तरीका यह है कि वे अपने सबसे मुखर आलोचकों में से पांच का चयन करें और उनके साथ टेलीविज़न पर प्रश्न और उत्तर सत्र करें।

चिदंबरम ने कहा कि CAA पर राजनीतिक हलकों में लगातार बहस हो रही है। इस मुद्दे नें तूल पकड़ा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि- लोगों को चर्चा सुनकर सीएए पर अपने निष्कर्ष पर पहुंचनें देना चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि पीएम इस सुझाव पर अनुकूल प्रतिक्रिया देंगे।

बता दें, सीएए को लेकर देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। पक्ष और विपक्ष दोनों तरह के प्रदर्शन हो रहे हैं। कुछ लोग जहां सीएए पर शंका जता रहे हैं, वहीं सरकार अलग-अलग माध्यमों से इस पर अपना स्पष्टीकरण दे रही है।

Updated on:
13 Jan 2020, 1:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल