
नई दिल्ली।लोकसभा में सोमवार को नागरिकता संशोधन बिल पास हो गया। बिल के पास होने के बाद असम में इसे लेकर काफी विरोध किया जा रहा है। लोग इस बिल के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। इस बीच ख़बर आ रही है कि लोकसभा में नागरिकता बिल का समर्थन करने वाली शिवसेना ने राज्यसभा में इस पर विचार करने की सोच रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना नेता संजय राउत ने नागरिकता बिल पर बोलते हुए कहा कि लोकसभा में बिल का समर्थन करने के बावजूद भी हम राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर अलग विचार कर सकते हैं। बता दें कि राज्यसभा में शिवसेना के केवल तीन सदस्य हैं।
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि राज्यसभा में अगर शिवसेना नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ वोट करती है तो मोदी सरकार को बड़ा झटका लग सकता है। अगर शिवसेना का समर्थन नहीं मिला तो इस बिल के लिए मोदी सरकार को समर्थन जुटाने में परेशानी होगी।
दरअसल, राज्यसभा में मोदी सरकार के सपोर्ट में 119 सदस्य हैं। वहीं विपक्ष में 100 सदस्य है। अगर इसमे शिवसेना भी आ जती है तो आंकड़ा बदल सकता है, क्योंकि मोदी सरकार के सपोर्ट में 119 में से 19 सदस्यों का रुख साफ नहीं है।