राजनीति

नोटबंदी के दो साल पूरे, सीएम केजरीवाल ने अर्थव्यवस्था के लिए बताया गहरा घाव

देश में आज यानी 8 नवंबर को नोटबंदी के दो साल पूरे हो गए हैं। नोटबंदी की सालगिरह पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2018, 10:56 AM IST
demonetisation
नोटबंदी के दो साल पूरे, केजरीवाल ने अर्थव्यवस्था के लिए बताया गहरा घाव

नई दिल्ली। देश में आज यानी 8 नवंबर को नोटबंदी के दो साल पूरे हो गए हैं। नोटबंदी की सालगिरह पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने नोटबंदी को देश की अर्थ व्यवस्था के लिए गहरा घाव बताया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी देश के लिए आज भी एक बड़ा रहस्य बना हुआ है। आपको बता दें कि मोदी सरकार ने 8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी लागू कर दी थी। सरकार ने इस दौरान देश में प्रचलित 500 और 1000 के नोटों के चलन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

वहीं, कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नोटबंदी को लेकर देश से माफी मांगने को कहा, जिसके कारण अर्थव्यवस्था 'तबाह' हो गई। कांग्रेस ने कहा कि शुक्रवार को नोटबंदी की दूसरी सालगिरह पर देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने ट्वीट किया कि दो साल पहले प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की घोषणा की थी और इसे लागू करने के तीन कारण गिनाए थे। पहला इससे काला धन पर रोक लगेगी, दूसरा नकली मुद्रा पर रोक लगेगी और तीसरा आंतकवाद के वित्त पोषण पर रोक लगेगी, लेकिन इसमें से एक भी उद्देश्य पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि वास्तव में, अब प्रचलन में दो साल पहले की तुलना में ज्यादा नकदी आई है, जब मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी को देशवासियों से 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के अपने 'तुगलकी फरमान' के लिए आठ नवंबर को (नोटबंदी की सालगिरह पर) माफी मांगनी चाहिए। तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश की अर्थव्यवस्था को तबाह और ध्वस्त करने के लिए आठ नवंबर, 2018 को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा