26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: कोर्ट की सुनवाई तक ऐश्वर्या से अलग रहना चाहते हैं तेज प्रताप? श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर बिता रहे समय

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप का पत्नी से विवाद के बाद लालू परिवार में घमासान मचा है। तेज प्रताप यादव ने पटना की फैमिली कोर्ट में पत्‍नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी दाखिल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 8 Nov 2018, 9:59 AM IST

Tej pratap

बिहार: कोर्ट की सुनवाई तक ऐश्वर्या से अलग रहना चाहते हैं तेज प्रताप? श्रीकृष्ण की जन्म स्थली पर बिता रहे समय

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप का पत्नी से विवाद के बाद लालू परिवार में घमासान मचा है। तेज प्रताप यादव ने पटना की फैमिली कोर्ट में पत्‍नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी दाखिल है। उनकी अर्जी पर 29 नवंबर को सुनवाई होनी है। दूसरी ओर घर के बड़े बेटे तेज प्रताप के इस फैसले से पूरा परिवार नाराज है। पिता लालू प्रसाद यादव ने तेज के इस कदम पर सख्त नाराजगी दिखई है। हालांकि परिवार के लोग ऐश्वर्या को लेकर तेज प्रताप के मान मन्नोवल में लगे हैं, बावजूद इसके तेज अपने फैसले पर अडिग हैं। यहां तक की घरवालों की नाराजगी के चलते तेज प्रताप घर भी नहीं लौट रहे हैं। वहीं, जानकारी मिली है कि तेज प्रताप कोर्ट की सुनवाई तक पत्‍नी ऐश्वर्या से दूर रहने का प्रयास कर रहे हें। आपको बता दें कि तलाक की खबरों के बाद से ऐश्वर्या अपने ससुराल में सास राबड़ी देवी के साथ रह रही हैं।

दिल्ली में पटाखों के साथ सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी धुंआ, खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

दरअसल, तेज प्रताप यादव बोधगया के होटल से सीधे बनारस पहुंचे थे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया, जिसके बाद तेज प्रताप बनारस से सीधे वृंदावन और मथुरा के लिए निकल गए। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यहीं पर भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर रहकर 29 नवंबर को होने वाली कोर्ट की सुनवाई का इंतजार करेंगे। आपको बता दें कि तेज प्रताप की ओर से कोर्ट में दाखिल अर्जी में पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की गुहार लगाई गई हैं। तेज ने अपनी अर्जी में कहा है कि उनका ऐश्वर्या के साथ तालमेल नहीं बैठ पा रहा है, जिसके चलते वह अब और अधिक दिनों तक साथ-साथ नहीं रह सकते।

शादी से तलाक तक! सोशल मीडिया पर छाई तेज प्रताप की पोस्ट, पत्नी ऐश्वर्या के लिखी थी यह बात

तेज ने अर्जी में यह भी कहा कि शादी के बाद से ऐश्वर्या उन पर अपने पिता चंद्रिका राय को छपरा लोकसभा सीट से टिकट दिलवाने का दबाव बना रही थी। जबकि ऐसा न होने पर अपनी शादी को जाया बताती थी। इसके साथ साथ ही अर्जी में ऐश्वर्या पर तलाक के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया गया है।