राजनीति

Rupesh Murder Case: सवालों पर भड़के सीएम नीतीश, मीडिया से पूछ बैठे इतनी बड़ी बात

Rupesh Murder Case को लेकर घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया के सवालों पर भड़के सीएम बोले- आपको पता है तो हमें बता दो
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2021, 12:55 PM IST
Nitish Kuamr
बिहार सीएम नीतीश कुमार

नई दिल्ली। बिहार ( Bihar ) की सियासत में एक बार फिर उबाल आ गया है। दरअसल रूपेश सिंह ( Rupesh Murder Case ) की हत्या मामले ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुश्किल बढ़ा दी है। मीडिया और जनता के सवालों से सीएम साहब को अब गुस्सा भी आ रहा है। शुक्रवार को हत्या मामले में सवालों से परेशान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क उठे।

दरअसलबिहार की राजधानी पटना में इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह की हत्या को तीन दिन हो गए हैं, लेकिन हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार से जब सवाल पूछा गया तो वो भड़क गए। नीतीश ने पलटकर पत्रकारों से ही पूछ लिया कि आपको पता है तो बता दीजिए।

ऐसे भड़के सीएम नीतीश
रूपेश हत्याकांड पर पूछे जाने वाले सवालों को ही नीतीश कुमार गलत सवाल कह डाला। सीएम साहब बोले- आपका सवाल बिल्कुल गलत है, आपका सवाल अनुचित है,आप जान लीजिए, आप पुलिस को इस तरह से डिमोरलाइज मत कीजिए।

पुलिस पूरी तरह से काम कर रही है। आप गौर करके देख लीजिए। आप से ही पूछते हैं, 2005 से पहले क्या था। कितनी हिंसा? कितना अपराध?

क्या आज वह स्थिति है, हर साल अपराध का फिगर प्रकाशित होता है, बिहार अपराध के मामलों में 23वें नंबर पर है। फिर भी दुख होता है हत्या पर। इसका स्पीड ट्रायल कराया जाए, डीजीपी ने मुझको जो आश्वस्त किया है मुझे भरोसा है।

पत्रकारों के बहाने लालू-राबड़ी पर निशाना
नीतीश कुमार ने पत्रकारों पर भड़नके के बहान एक बार फिर लालू-राबड़ी पर निशाना साधा और कहा- आप ( मीडिया) किसके समर्थक हैं, मैं आपको डायरेक्ट पूछ रहा हूं, पति-पत्नी ( लालू-राबड़ी) के राज में जितना अपराध हुआ, आप उसे क्यों नहीं हाइलाइट करते हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि हत्या के पीछे कोई न कोई वजह होती है। स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है। रूपेश सिंह के हत्यारे नहीं बचेंगे।

आपको बता दें कि मंगलवार को रूपेश सिंह की हत्या कर दी गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में अपराधियों के जल्द गिरफ्तार करने के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए, उसे भी दो दिन गुजर गए, लेकिन अब तक इस हत्याकांड के पुख्ता सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस हालांकि गहन छानबीन का दावा जरूर कर रही है, लेकिन अब तक पुलिस हत्यारों तक पहुंचने में सफल नहीं हुई है।

Published on:
Also Read
View All