राजनीति

ममता-सीबीआई विवाद पर बोले नीतीश कुमार, इस देश में कुछ भी हो सकता है

पश्चिम बंगाल में सीबीआई टीम पर हुई कार्रवाई को लेकर जहां देश में सियासी घमासान मचा है, वहीं भाजपा के सहयोगी नीतीश कुमार ने इस मामले में बोलने से इनकार कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Feb 2019, 4:00 PM IST
news
ममता-सीबीआई विवाद पर बोले नीतीश कुमार, इस देश में कुछ भी हो सकता है

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सीबीआई टीम पर हुई कार्रवाई को लेकर जहां देश में सियासी घमासान मचा है, वहीं भाजपा के सहयोगी नीतीश कुमार ने इस मामले में बोलने से इनकार कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह इस मुददे पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों हुआ यह तो वही बात सकते हैं, जिन्होंने ऐसा किया। बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब तक निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं करता तब तक इस देश में कुछ भी हो सकता है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चिटफंड घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा कोलकाता पुलिस प्रमुख से पूछताछ के प्रयास के विरोध में सोमवार को भी अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखा है।

कमिश्नर से पूछताछ में बाधा डालने का आरोप

वहीं, केंद्र सरकार ने ममता बनर्जी की सरकार पर सख्त कार्रवाई करने का संकेत दिया है। केंद्र के अनुसार ममता बनर्जी सरकार पर कमिश्नर से पूछताछ में बाधा डालने का आरोप है। इसके लिए गृह मंत्रालय ने पूरी घटना का संज्ञान लेते हुए पश्चिम बंगाल सरकार से पूरे मामले में जवाब तलब किया है। इसके साथ ही सोमवार सुबह गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से बातचीत की। जिसके बाद त्रिपाठी ने प्रमुख सचिव और पुलिस महानिदेशक को समन किया है।

आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को रविवार को उत्तर दिनाजपुर में उतरने की मंजूरी देने से इंकार करने के बाद पार्टी का यह फैसला आया है। योगी आदित्यनाथ दिनाजपुर में दो रैलियों को संबोधित करने वाले थे।

Updated on:
4 Feb 2019, 4:00 PM IST
Published on: