राजनीति

कांग्रेस में घट रहा है फायर ब्रांड नेता नवजोत सिंह सिद्धू का कद, पीछे है बड़ी वजह

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर आई बड़ी खबर कांग्रेस से हो रही है फायरब्रांड नेता की छुट्टी Haryana Assembly Election 2019 की स्टार प्रचारकों में नहीं सिद्धू का नाम

2 min read
navjot_singh_sidhu_image_credit_twitter__1550802340.jpg

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के लिए जोरदार प्रचार करने वाले फायर ब्रांड नेता नजवतो सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा और महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। खास बात यह है कि इस सूची में नवजोत सिंह सिद्धू को जगह नहीं मिली है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दो हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। इस लिस्ट में कभी स्टार कैंपेनर रहे नवजोत सिंह सिद्धू का नाम गायब है। जो बताता है कि पार्टी को फिलहाल सिद्धू पर भरोसा नहीं है कि वो पार्टी के वोट बंटोरने में कामयबा होंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू को प्रचारकों की लिस्ट में शामिल ना किए जाने से उनके समर्थकों में खासी नाराजगी है। समर्थकों का मानना है कि सिद्धू में वो करिश्मा है जो लोगों को आकर्षित करता है और वोटों में तब्दील करने में सफल साबित होगा।

उधर...बागी तेवर अपनाने वाले अशोक तंवर भी सूची से नदारद रहे, हालांकि शनिवार को तंवर ने पार्टी से इस्तीफा ही देकर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया।

आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू लोकसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी में अपनी जगह को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। पहले पंजाब में प्रचार के दौरान पार्टी की छवि धुमिल करने का आरोप लगा फिर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के साथ संबंधों में आई खटास ने सिद्धू को काफी नुकसान पहुंचाया। नतीजा यह हुआ है कि सिद्धू ने पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से ही सिद्धू सार्वजनिक तौर पर काफी कम देखने को मिले।

ये है सिद्धू को दूर रखने की वजह
सिद्धू को हरियाणा विधानसभा चुनाव से दूर रखने का बहुत बड़ा कारण है। दरअसल हरियाणा कांग्रेस के आला नेता नहीं चाहते कि नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा भेजा जाए क्योंकि ऐसा करने पर राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जनता को जवाब देना मुश्किल हो सकता है।

स्टार प्रचारकों में 40 नेता
इसके अलावा कांग्रेस की स्टार कैंपेनर्स लिस्ट में अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, सचिन पायलट जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं. कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों में 40 नेताओं को शामिल किया है।

पार्टी की ओर से जारी इस लिस्ट में सातवें नंबर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं जबकि 12 वें नंबर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं. नौंवें नंबर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं।

Updated on:
05 Oct 2019 02:31 pm
Published on:
05 Oct 2019 02:18 pm