राजनीति

CWC Meeting में कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना, India-China Dispute पर घेरा

भारत-चीन विवाद ( india-china dispute ) को लेकर कांग्रेस कार्य समिति ( CWC meeting ) की बैठक में लद्दाख ( india china standoff galwan valley ) में शहीद 20 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष ( Congress President Sonia Gandhi ) ने केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना, पीएम मोदी ( pm modi ) की विफलता गिनाईं। राहुल गांधी ने कहा कि चीन की स्थिति को स्वीकार कर हमारी स्थिति को किया नष्ट। जबकि मनमोहन सिंह बोले- सीमा संकट से दृढ़ता से नहीं निपटा गया, तो गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।  

2 min read
Modi Govt on target in Congress CWC Meeting

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कार्य समिति की बैठक ( CWC meeting ) का आयोजन किया। इस दौरान भारत-चीन सीमा विवाद ( india-china dispute ) को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक में भाग ले चुके पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने सीडब्ल्यूसी को सीमा की स्थिति पर जानकारी दी। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने कहा कि चीन ने हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। पीएम मोदी ( pm modi ) ने चीन की स्थिति को स्वीकार कर हमारी स्थिति को नष्ट कर दिया।

राहुल गांधी ने आगे कहा, "पीएम ने यह कहकर धोखा दिया है कि उन्होंने कोई भारतीय भूमि पर कब्जा नहीं किया। चीन को हमारी भूमि के इस अस्वीकार्य उपयोग से दूर होने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ किया जाना चाहिए कि हमारे शहीदों का बलिदान ( india china standoff galwan valley ) व्यर्थ नहीं है। चीन ने जो कार्य किया है उसका एक कारण विदेश नीति की पूर्ण विफलता है। कूटनीति के स्थापित संस्थागत ढांचे को पीएम ने ध्वस्त कर दिया है। हमारे एक बार मित्रवत पड़ोसियों के साथ हमारे संबंध अब खराब होने के कगार पर है। भारत को अमरीका और अन्य देशों के साथ अच्छे संबंध बनाने चाहिए और अपने पुराने दोस्तों के साथ भी अच्छे संबंध बनाए रखने चाहिए।"

गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ( Dr. Manmohan Singh ) ने कहा कि सीमा पर बने संकट से अगर दृढ़ता से नहीं निपटा गया तो इससे गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Congress President Sonia Gandhi ) के बयान का समर्थन किया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर आमना-सामना एक पूर्ण विकसित संकट है।

2064 बार चीनी सेना की घुसपैठ लेकिन नड्डा के पास जवाब नहीं

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ( Randeep Singh Surjewala ) ने कहा कि भाजपा राजनीतिक संतुलन खो चुकी है। जबकि उनके प्रवक्ता मानसिक संतुलन खो चुके हैं। सेना के शौर्य, मनोबल पर भाजपा हमला कर रही है। कांग्रेस सेना को मजबूत कर रही है। पीएम एक ओर कहते हैं कि सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, दूसरी ओर भारतीय सेना की घुसपैठ नहीं करने का बयान देकर सेना की शहादत का अपमान कर रहे हैं।

पीएम मोदी के समय 2015 से अब तक 2064 बार चीनी सेना ने घुसपैठ की है। अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के पास इसका कोई जवाब नहीं है। सुरजेवाला ने कहा कि पाकिस्तान जैसे देश ने एक साल में 3289 बार सीमा का उल्लंघन किया। इस बारे में भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। भाजपा सिर्फ छद्म राष्ट्रवाद की बात करती है।

कांग्रेस कार्यसमिति का प्रस्ताव

Updated on:
23 Jun 2020 06:04 pm
Published on:
23 Jun 2020 04:39 pm
Also Read
View All