राजनीति

रणदीप सुरजेवाला के पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, 87 की उम्र में ली अंतिम सांस

Congress senior leader Randeep Surjewala के पिता का निधन शमशेर सुरजेवाला का हरियाणा और पंजाब की राजनीति में रहा अहम रोल हरियाणा के पहले कैबिनेट मंत्रियों में थे शामिल
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2020, 11:30 AM IST
shamsher singh surjewala
रणदीप सुरेजवाला अपने पिता के साथ बात करते हुए ( File photo )

नई दिल्ली। कांग्रेस ( Congress ) के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ( National Spoke person ) और राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) के करीबी माने जाने वाले रणदीप सुरेजवाला ( Randeep Surjewala ) के पिता शमशेर सुरजेवाला का निधन हो गया है। शमशेर सुरजेवाला ( Shamsher Surjewala ) ने 87 की उम्र में अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि शमशेर सुरजेवाला भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार थे।

शमशेर सुरजेवाला पिछले तीन दिनों से दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल ( AIIMS ) में भर्ती थे। अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। सोमवार दोपहर तीन बजे उनका हरियाणा के नरवाना में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजनीतिक सफर
शमशेर सिंह सुरजेवाला के राजनीतिक सफर पर गौर करें तो हरियाणा की पहली कैबिनेट में शामिल मंत्रियों में से एक थे। इतना ही नहीं शमशेर सिंह ने पांच बार विधानसभा का चुनाव जीता है।

1992 में जीता लोकसभा चुनाव
इसके अलावा 1992 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी जीता था। सुरजेवाला ना सिर्फ हरियाणा बल्कि पंजाब की राजनीति का भी अहम हिस्सा रहे।

उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद भी संभाला। इसके अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। यही नहीं चार बार राज्य सरकार में मंत्री रहे।

Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल