राजनीति

मोदी सरकार ने विकास के नाम पर कटवाए एक करोड़ से अधिक पेड़: कांग्रेस

Modi Government पर कांग्रेस का आरोप पांच साल में कट गए एक करोड़ से अधिक पेड़ संसद में सरकार की ओर से दिया गया जवाब
2 min read
cut trees

नई दिल्ली। विलुप्त होने की कगार पर पहुंच रहे जीव जंतु और वनस्पतियों की रक्षा के लिए पूरी दुनिया हर साल 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाती है। संसद परिसर में भी इसते तहत 26 जुलाई को वृक्षारोपण किया गया। इसमें लोकसभा स्पीकर, पीएम मोदी और कैबिनेट के मंत्रियों समेत अधिकांश सांसदों ने हिस्सा लिया। इसी बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि Modi Government ने पांच साल में एक करोड़ से अधिक पेड़ कटवाने के आदेश दिए हैं।

संसद में मिला जवाब

कांग्रेस प्रवक्ता Randeep Singh Surjewala ने शनिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने लोकसभा में पर्यावरण और वन मंत्री से शुक्रवार को पूछे गए सवालों का हवाला दिया और कहा कि सरकार ने 2014-15 में 23 लाख से ज्यादा पेड़ काटने के आदेश दिए।

2018-19 में कटे सबसे अधिक पेड़

वहीं 2017-18 में यह संख्या बढ़कर करीब 26 लाख और 2018-19 में 27 लाख से ज्यादा पहुंच गई। इस तरह से पिछले पांच साल के दौरान सरकार ने विकास के नाम पर 1,09,75,844 पेड़ कटवाए हैं।

भविष्य से खेल रही सरकार: सुरजेवाला

सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा कि पेड़ जीवन है। पेड़ ऑक्सीजन देते हैं। पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं। पेड़ पर्यावरण के रक्षक हैं। मोदी सरकार ने पांच साल में 1,09,75,844 पेड़ काट डाले। क्या मोदी सरकार भविष्य से खिलवाड़ कर रही है?

Updated on:
27 Jul 2019 06:02 pm
Published on:
27 Jul 2019 05:59 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश

‘आस्तीन के सांप, सरकार कुचलना जानती है’: आमिर खान के भांजे इमरान पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, US फंडिंग को लेकर ये कहा

Rajasthan : नेहा बोरा, INDI गठबंधन और इमरान खान मामले पर शेखावत का सीधा जवाब, बताया-पंचायत चुनाव रिजल्ट पर क्या कहेगी कांग्रेस