राजनीति

CPM नेता Sitram Yechury के बड़े बेटे का कोरोना संक्रमण से निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

CPM महासचिव Sitaram Yechury के बड़े आशीष येचुरी का कोरोना से निधन, गुरुग्राम में चल रहा था इलाज
2 min read
• •
Apr 22, 2021
Sitaram Yechury elder son Ashish passes away due to coronavirus
Sitaram Yechury elder son Ashish passes away due to coronavirus

नई दिल्ली। सीपीएम ( CPM ) महासचिव और वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ( Sitram Yechury ) के बड़े बेटे आशीष येचुरी का निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित थे। सीताराम येचुरी ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से ये जानकारी साझा की है।

येचुरी के बेटे का गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज चल रहा था। दो महीने बाद ही आशीष 35 वर्ष के होने वाले थे। पीएम मोदी ने भी सीताराम येचुरी के बेटे के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष का करीब दो हफ्तों से कोरोना का इलाज चल रहा था। स्थिति गंभीर होने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आशीष के अलावा सीताराम येचुरी के परिवार में उनकी पत्नी और बेटी है

सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर लिखा, 'बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को कोविड-19 के चलते सुबह खो दिया है। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने हमें उम्मीद दी और उसका इलाज किया- डॉक्टर, नर्स, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर, सैनिटाइजेशन वर्कर और वे अनगिनत लोग जो हमारे साथ खड़े रहे।'

पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीताराम येचुरी के परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- 'सीताराम येचुरी जी और उनके परिवार को पुत्र आशीष के दुखद और असामयिक निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।'

मेदांता में चल रहा था इलाज
दरअसल येचुरी के बड़े बेटे आशीष गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे और उनकी सेहत में सुधार भी हो रहा था। लेकिन बीते दिन उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी। कोरोना से दो हफ्ते की जंग के बाद 22 अप्रैल की सुबह साढ़े 5 बजे अचानक उनका निधन हो गया, उनके निधन से पूरा परिवार सदमे में है।

Published on:
22 Apr 2021 10:48 am
Also Read
View All
अमित शाह का AAP सरकार पर साधा निशाना: ‘5 साल बाद भी पंजाब में नशे का कारोबार जारी, पीड़ित परिवारों को क्या जवाब देगी सरकार?’

हरियाणा में जम्मू कश्मीर नंबर बस पर हुए हमले के बाद भड़के NC सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, कहा- BJP ने बनाया दुश्मनी का माहौल

Ashok Gehlot : रितु बराला केस में अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, बोले- राजस्थान सरकार पूरी तरह से हो चुकी है अक्षम

गोवा में चुनाव से पहले BJP-MGP गठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान, मांद्रेम सीट पर बढ़ा विवाद

संजय राउत के ‘अल्बानिया’ वाले बयान पर उद्धव गुट में रार, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- देश के लिए ऐसी बात कहना सही नहीं