राजनीति

शशि थरूर की बयानबाजी से राहुल गांधी नाराज, बोले- कार्रवाई में नहीं करूंगा कोई संकोच

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडबल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने थरूर पर बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
2 min read
Jul 22, 2018
rahul
शशि थरूर की बयानबाजी से राहुल गांधी नाराज, बोले- कार्रवाई में नहीं करूंगा कोई संकोच

नई दिल्ली। अपने 'हिन्दू पाकिस्तान' वाले बयान को लेकर घिरे कांग्रेस नेता शशि थरूर पर कांग्रेस बड़ी कार्रवाई कर सकती है। रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडबल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने थरूर पर बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि वह एक बड़ी लड़ रहे हैं। हर कोई पार्टी फोरम पर अपनी बात रख सकता है, गलबयानी से पार्टी कमजोर पड़ती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गलतबयानी करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी और ऐसा करने में वह बिल्कुल संकोच नहीं करेंगे।

राजनीतिक जानका'हिन्दू पाकिस्तान' और हिंदू तालिबान की बात कही थी। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर पिछले दिनों हिंदू पाकिस्तान के बयान को लेकर विवादों में फंस गए थे। थरूर ने कहा था कि अगर 2019 में सत्ता भाजपा के हाथ लगती है तो देश हिंदू पाकिस्तान में तब्दील हो जाएगा और भाजपा एक नया संविधान लिखेगी। उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस ने जहां किनारा कर लिया था, वहीं सत्तारूढ़ दल भाजपा काफी हमलावर हो गई थी। भाजपा ने कांग्रेस से थरूर पर कार्रवाई करने की मांग तक कर दी थी। वहीं, अपने बयान पर कायम रहते हुए थरूर ने भाजपा पर हिंदुत्व का तालिबानीकरण करने का आरोप लगाया था।

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बैठक में सभी नेताओं ने एकमत से राहुल गांधी के नेृतत्व में आगे बढ़ने की बात कही है। सुरजेवाला ने कहा कि सीडबल्यूसी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बनाए जाने वाली महत्वपूर्ण रणनीति पर विचार किया गया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में 2019 के चुनावों का शंखनाद कर दिया है।

Published on:
22 Jul 2018 06:18 pm
Also Read
View All
संसद में विपक्ष की 5 बड़ी जीतें, मोदी सरकार के ये प्रस्ताव नहीं हो सके पारित; कांग्रेस ने गिनाईं उपलब्धियां

Rajasthan: ‘लक्खी पदयात्रा की तैयारियों में अव्यवस्था’, अशोक गहलोत बोले- हिंदू धर्म की राजनीति करने वाली BJP का सच आया सामने

‘अमित शाह तुरंत बनना चाहते हैं उपप्रधानमंत्री, लेकिन PM मोदी ने किया इनकार’: संजय राउत का बड़ा दावा

CG Politics News: आदिवासी संस्कृति और अस्मिता को खत्म करना चाहती है भाजपा, पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने लगाए गंभीर आरोप

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जानें क्या है मामला