पूर्व मनमोहन सिंह ने कहा कि किसानों की आय बढ़ने की अभी कोई सूरत नजर नहीं आ रही है। पूर्व पीएम ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसानों की आय तब तक दोगुना नहीं की जा सकती, जब तक कृषि विकास दर बढ़कर 14 प्रतिशत तक नहीं हो जाती। आपको बता दें कि वित्त मंत्री ने इस साल 2.1 प्रतिशत विकास दर के आसपास होने का बात कही थी। बैठक में मोतीलाल वोरा, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद व पूर्व सीएम अशोक गहलोत के अलावा पार्टी के सीनियर लीडर्स मौजूद रहे।