Delhi की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। अंजू ने बताया कि वे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित हैं। यही वजह है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की है।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi ) से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इन दिनों क्रिकेटरों के राजनीतिक दलों में शामिल होने की खबरें जोरों पर हैं। पंजाब में जहां पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने बीजेपी का दामन थामा तो वहीं हरभजन के भी कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ( Virendra Sehwag ) की बहन अंजू सहवाग ने आम आदमी पार्टी ( AAP ) जॉइन कर ली है। दिल्ली में उन्होंने आप के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पहले भी लड़ चुकीं चुनाव
दरअसल ये पहली बार नहीं है जब अंजू सहवाग ने चुनाव लड़ने का मन बनाया हो। इससे पहले भी अंजू सहवाग ने 2012 में कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के टिकट पर महिलाओं के लिए आरक्षित दक्षिणपुरी एक्सटेंशन वॉर्ड से MCD का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में अंजू की जीत हुई थी। उन्होंने 558 वोटों के मार्जिन से बीजेपी प्रत्याशी आरती देवी को हरा दिया था।
यह भी पढ़ेँः Punjab Assembly Election 2022: बीजेपी में शामिल हो रहे नेताओं के घबराई कांग्रेस, जारी की 40 प्रत्याशियों की सूची
क्या बोलीं अंजू सहवाग
आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने को लेकर जब अंजू सहवाग से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें सीएम अरविंद केजरीवाल की नीतियां पसंद हैं। यही वजह है कि वह आम आदमी के साथ जुड़ीं। नगर निगम चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी में अंजू का शामिल होना AAP के लिए एक मजबूती की तरह है। इससे ना सिर्फ अंजू को फायदा होगा बल्कि पार्टी के लिए एक मजबूत दावेदार खड़ा हो गया है।
यह भी पढ़ेँः Karnataka: सेल्फी लेने वाले शख्स पर भड़के कांग्रेस नेता का वीडियो आया सामने, जानिए फिर क्या दी सफाई
कौन है अंजू सहवाग
वीरेंद्र सहवान की बहन अंजू सहवाग दिल्ली के लक्ष्मण पब्लिक स्कूल में हिंदी विषय की शिक्षक रह चुकी हैं। अंजू के दो बच्चे हैं, उन्होंने पेशे से कॉन्ट्रैक्टर रविंदर सिंह से शादी की है। शादी के बाद अंजू वर्ष 2000 में नजफगढ़ से मदनगीर शिफ्ट हो गई थीं। बता दें कि हिस्सादक्षिणपुरी वॉर्ड का है।