राजनीति

दिल्ली: बदरपुर से APP विधायक नारायण शर्मा का इस्तीफा, पार्टी पर पैसा लेकर टिकट देने का आरोप

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप में घमासान आप विधायक नारायण दत्त शर्मा ने पार्टी पर आरोप 21 करोड़ में टिकट की सौदेबाजी के आरोप लगाए
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jan 2020, 12:27 PM IST
बदरपुर से APP विधायक नारायण शर्मा का इस्तीफा
बदरपुर से APP विधायक नारायण शर्मा का इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ दल आम आदमी पार्टी ( AAP ) में घामासान मचा है। आप के बदरपुर सीट से विधायक नारायण दत्त शर्मा ( AAP MLA ND Sharma ) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

एनडी शर्मा ने आप पर पैसे देकर टिकट बांटने का आरोप लगाया था।

एनडी शर्मा के अनुसार दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ( Manish Sisodia ) ने उनको अपने आवास पर बुलाया था।

आरोप है कि इस दौरान सिसोदिया ने उनसे कहा कि राम सिंह (जिन्हें बदरपुर से टिकट दिया गया है) 20-21 करोड़ रुपये देकर अपने निर्वाचन क्षेत्र का टिकट चाहते हैं।

एनडी शर्मा ने कहा कि सिसोदिया ने उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की। लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

नारायण दत्त शर्मा ने कहा कि अब वह निर्दलीय उम्मीदवार ( Idependent candidate ) के रूप में चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

आप ने बदरपुर से कांग्रेस छोड़कर आए राम सिंह नेताजी को टिकट दिया है।

इस पर बदरपुर सीट से सीटिंग विधायक नारयण दत्त शर्मा ने पार्टी पर पैसा लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया। एनडी शर्मा ने कहा कि दुनिया भर में ईमानदारी का ढोल पीटने वाली आम आदमी पार्टी से भ्रष्टाचारी कोई और अन्य दल नहीं है।

Updated on:
15 Jan 2020, 12:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल