राजनीति

Delhi Assembly Elections: नामांकन से पहले अरविंद केजरीवाल का रोड शो, मंगलवार करेंगे पर्चा दाखिल

CM अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे नामांकन से पहले वाल्मीकि मंदिर से हनुमान मंदिर तक केजरीवाल का रोड शो
less than 1 minute read
मांकन से पहले अरविंद केजरीवाल का रोड शो
मांकन से पहले अरविंद केजरीवाल का रोड शो

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ( AAP ) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) कल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र ( New Delhi Constituency ) से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

इसी निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे केजरीवाल ने नामांकन दाखिल करने से पहले दिल्ली में वाल्मीकि मंदिर से लेकर हनुमान मंदिर तक रोड शो निकाला।


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नामांकन के लिए निकलते से पहले अपनी मां का आर्शीवाद लिया। वहीं, उनका नामांकन सोमवार को टाल दिया गया।

रोड शो की वजह से वह दोपहर 3 बजे तक एसडीएम दफ्तर नहीं पहुंच पाए। अब वह कल यानी मंगलवार को पर्चा दाखिल करेंगे।

केजरीवाल ने 2013 और 2015 के विधानसभा चुनावों में क्रमश: 53.46 और 64.34 प्रतिशत मत हासिल कर जीत दर्ज की थी। दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान हो रहा है और मतगणना 11 फरवरी को होगी।

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने नई दिल्ली सीट से अभी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

Updated on:
21 Jan 2020 07:45 am
Published on:
20 Jan 2020 12:12 pm
Also Read
View All
ममता बनर्जी की कार पर हुए हमले पर बीजेपी की आई प्रतिक्रिया, समिक भट्टाचार्य बोले- पत्थर-चप्पल फेंकने से हमारा कोई लेना-देना नहीं

परिसीमन बिल पर गरमाई सियासत: PM मोदी से मिलेंगे शरद गुट के 8 सांसद, रोहित पवार ने कहा- 17 अगस्त तक बहुत कुछ बदल जाएगा

FCRA Bill 2026: क्या है पूरा मामला? इन प्रावधानों पर क्यों मचा बवाल, विपक्ष क्यों कर रहा विरोध

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: अमित शाह ने सुनेत्रा पवार से नहीं की मुलाकात, ‘पीके’ के कारण भाजपा और NCP में आई दरार?

Punjab Election: कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी से क्या बढ़ेगी मुश्किल? 2027 से पहले पार्टी के सामने बड़ी चुनौती