राजनीति

दिल्ली: भाजपा नेता ने अपनी पूर्व पत्नी को जड़ा थप्पड़, पार्टी ने पद से हटाया

BJP पार्टी नेता आजाद सिंह को सभी पदों से हटा दिया भाजपा नेता पर अपनी पूर्व पत्नी को थप्पड़ मारने के आरोप आजाद महरौली जिला अध्यक्ष थे। आजाद की पत्नी भी भाजपा की नेता हैं

less than 1 minute read
Sep 20, 2019
,,

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुरुवार को अपनी पार्टी के नेता आजाद सिंह को भरे ऑफिस में अपनी पत्नी को थप्पड़ मारने के कारण सभी पदों से हटा दिया है।

आजाद महरौली जिला अध्यक्ष थे। आजाद की पत्नी भी भाजपा की नेता हैं।

आजाद ने ऑफिस में सभी के सामने अपनी पत्नी को चांटा मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तिवारी के आदेश के बाद विकास तंवर को जिले का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दिल्ली भाजपा का कोई नेता इस पर बात करने को तैयार नहीं है लेकिन सूत्रों की मानें तो आजाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला

गौरतलब है कि दिल्ली में भाजपा कार्यालय के बाहर दक्षिण दिल्ली नगर निगम की पूर्व मेयर सरिता चौधरी के पूर्व पति आजाद सिंह ने उन्हें थप्पड़ मार दिया दिया था।

भाजपा ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए आजाद सिंह पर बड़ी कार्रवाई कर दी। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आजाद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया।

आपको बता दें कि आजाद सिंह और सरिता चौधरी का तलाक हो चुका है।

ये भी पढ़ें

PM मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शाह ने किया ‘सेवा सप्ताह’ का शुभारंभ
Updated on:
20 Sept 2019 08:56 am
Published on:
20 Sept 2019 08:55 am
Also Read
View All