6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शाह ने किया ‘सेवा सप्ताह’ का शुभारंभ

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पार्टी के 'सेवा सप्ताह' का शुभारंभ किया अभियान के तहत यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) में फर्श की सफाई की
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Sep 14, 2019

d.png

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन समारोह के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पार्टी के 'सेवा सप्ताह' का शुभारंभ किया।

भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी. नड्डा, पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल और विजेंद्र गुप्ता के साथ शाह ने सेवा सप्ताह अभियान के तहत यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) में फर्श की सफाई की।

कश्मीर मसले पर हार को बर्दाश्त नहीं कर पाया पाकिस्तान, अभी—अभी LoC पर शुरू कर दी फायरिंग

पार्टी नेताओं ने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात की। सफाई करने के बाद शाह ने मीडिया से कहा, "देशभर में भाजपा कार्यकर्ता आज से सेवा सप्ताह मनाएंगे।

हमारे प्रधानमंत्री ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया है और गरीबों के लिए काम किया है।"

उन्होंने कहा कि इसलिए, उनका जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाना उपयुक्त है।

महाराष्ट्र: छत्रपति शिवाजी के वंशज सांसद उदयनराजे ने दिया NCP से इस्तीफा, आज भाजपा में हुए शामिल

मोदी सरकार ने राहुल गांधी को संसदीय कमेटी में बनाया सदस्य, कांग्रेस सांसद बने अध्यक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 14 सितंबर से 20 सितंबर को पार्टी देशभर में कई सामाजिक पहल शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मोदी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यो के प्रदर्शन के लिए कई प्रदर्शिनियां आयोजित करने की योजना बनाई है।

पार्टी नेताओं के अनुसार, मोदी के नेतृत्व में केंद्र के कार्यो का प्रदर्शन करने के लिए ये प्रदर्शिनियां सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता आयोजित करेंगे।