राजनीति

दिल्ली: CM केजरीवाल ने भाजपा के बाहरी प्रचारकों को दिया दिल्ली घुमाने का निमंत्रण

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर जुबानी जंग तेज CM अरविंद केजरीवाल ने BJP के बाहरी प्रचारकों को दिल्ली दर्शन कराने का भ्रमण निमंत्रण दिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2020, 2:20 PM IST
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Elections ) के लिए आठ फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर जुबानी जंग तेज हो गई है।

ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind kejriwal ) ने अब भाजपा ( BJP ) के अन्य राज्यों से आए प्रचारकों को दिल्ली के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराने का निमंत्रण दिया है।

केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि विभिन्न पार्टियों ने उनके खिलाफ हाथ मिला लिया है।

केजरीवाल ने बुधवार को बाहर से आए प्रचारकों को दिल्ली दर्शन के आयोजन की बात कहते हुए अक्षरधाम व लोटस टेंपल का आनंद लेने को कहा।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "भाजपा के 200 सांसद, 70 मंत्री और 11 मुख्यमंत्री आप लोग प्रचार के लिए दिल्ली आ रहे हैं। दिल्ली वालों ने पांच साल में खूब मेहनत से दिल्ली को संवारा है।

उनकी मेहनत का अपमान मत करना। अतिथि देवोभव। आपके लिए दिल्ली दर्शन का आयोजन किया है। अक्षरधाम, लोटस टेम्पल आदि का आनंद लीजिएगा।" दिल्ली में आठ फरवरी को चुनाव होना है। सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हैं।

Updated on:
29 Jan 2020, 2:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल

परिसीमन और आरक्षण: नेताओं के लिए बढ़ेगा सांसद बनने का मौका, जनता पर 600 करोड़ नकद का बोझ