राजनीति

Delhi Election: सिसोदिया ने नामांकन दाखिल करने से पहले निकाला पैदल मार्च

पटपड़गंज विधानसभा सीट से दो बार जीत चुके हैं पैदल मार्च निकालकर लिया लोगों से आशीर्वाद 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2020, 3:24 PM IST
manish_sisodia.jpg

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले गुरुवार को पटपड़गंज निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंचे। सिसोदिया ने पैदल मार्च निकाला और लोगों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोगों ने- 'अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल' जैसे नारे भी लगाए।

तीसरी बार लड़ रहे चुनाव

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री सिसोदिया 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। वह पटपड़गंज विधानसभा सीट से 2013 और 2015 में जीतने के बाद तीसरी बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

बाइक रैली भी निकालेंगे

उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सिसोदिया ने लोगों से मुलाकात करते हुए उनका आशीर्वाद लिया और लोगों से उन्हें फिर से चुनने का आग्रह भी किया। वह अपने कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने से पहले एक बाइक रैली करेंगे।

लोगों से मांगा समर्थन

पटपड़गंज राष्ट्रीय राजधानी की 70 विधानसभा सीटों में से एक है। दिल्ली में आठ फरवरी को चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस और भाजपा ने यहां से अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। सिसोदिया ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि पार्टी चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि- "हमने 2013 में अपनी 49 दिन की सरकार के आधार पर 2015 में जीत हासिल की। अब पांच साल तक काम करने के बाद हमें विश्वास है कि हम फिर से चुने जाएंगे। हमें आपके समर्थन की जरूरत है।"

24 जनवरी तक वापस ले सकेंगे नामांकन पत्र

दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन मंगलवार से शुरू हो गए। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 22 जनवरी को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 24 जनवरी है।

Updated on:
16 Jan 2020, 3:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल