राजनीति

Delhi Excise Case: कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, CBI रेड के बाद मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली आबकारी नीति को लेकर अब राजधानी में सियासत लगातार गर्माती जा रही है। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी मनीष सिसोदिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2022, 11:16 AM IST
Delhi Excise Case Congress Demands Resignation Of Delhi Deputy CM AAP Leader Manish Sisodia After CBI Raids
Delhi Excise Case Congress Demands Resignation Of Delhi Deputy CM AAP Leader Manish Sisodia After CBI Raids

दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता मनीष सिसोदिया की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। एक्साइज पॉलिसी को लेकर जहां सीबीआई ने शुक्रवार को 14 घंटे उनके घर पर छापेमारी की, वहीं इस मामले को लेकर अब राजधानी में सियासत भी गर्माती जा रही है। एक तरफ बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया पर हमलावर है तो वहीं अब कांग्रेस ने भी डिप्टी सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। यही नहीं कांग्रेस ने सीबीआई छापेमारी के बाद मनीष सिसोदिया के इस्तीफे के भी मांग की है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी की अगुवाई में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता AAP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आबकारी नीति में हुई गड़बड़ी और सीबीआई रेड के बाद आम आदमी पार्टी नेता और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इस्तीफा दे दें।

यह भी पढ़ें - Delhi Excise Case: मनीष सिसोदिया के घर CBI के बाद अब ED दे सकती है दस्तक, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच संभव



प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और तिरंगा लेकर मनीष सिसोदिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के हाथों में जो तख्तियां है उन पर लिखा है- मनीष सिसोदिया इस्तीफा दो, युवाओं की बर्बादी के जिम्मेदार मनीष सिसोदिया इस्तीफा दो, सिसोदिया- शराब माफियाओं के रिश्तों की सच्चाई, जांच कर रही सीबीआई जैसे नारे लिखे हैं।


दिल्ली में मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई छापे को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है> बीजेपी ने आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बीजेपी नेता तरुण चुघ ने मनीष सिसोदिया से पूछा है कि, सिसोदिया जी कह रहे हैं हम कट्टर ईमानदार हैं हमने दिल्ली में स्कूल और अस्पताल बनवाये। सिसोदिया जी कितने स्कूल और अस्पताल बनवाये जरा ये भी तो जनता को बता देते।


एक तरफ बीजेपी और कांग्रेस आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया पर तीखा हमला बोल रहे हैं वहीं आप नेताओं ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, पहले भी आप नेताओं पर आरोप लग हैं, लेकिन साबित नहीं हुए। अब भी सीबीआई जांच में कुछ नहीं निकलेगा। मनीष सिसोदिया पर लगे सभी आरोप निराधार हैं।

यह भी पढ़ें - ड‍िप्‍टी सीएम मनीष स‍िसोद‍िया के यहां CBI की रेड के बाद LG का बड़ा आदेश, 12 IAS अफसरों का ट्रांसफर

Published on:
Also Read
View All
मलिक्कार्जुन खरगे के आवास पर शुरू हुआ CEC ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक ‘सार्वजनिक महाभियोग’, कांग्रेस ने पीएम मोदी-अमित शाह को घेरा

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात