राजनीति

Manish Sisodia बोले LG वापस लेें अपना फैसला- Quarantine सेंटर जाने से बढ़ रही मुश्किलें

Delhi की Kejriwal government और LG Anil Baijal एक बार फिर आमने-सामने Delhi Government का मानना- स्वयं प्रशासन और Health Worker मरीजों के घर जाकर चेकअप करें
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2020, 5:38 PM IST
Manish Sisodia बोले LG वापस लेें अपना फैसला- Quarantine सेंटर जाने से बढ़ रही मुश्किलें
Manish Sisodia बोले LG वापस लेें अपना फैसला- Quarantine सेंटर जाने से बढ़ रही मुश्किलें

नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ( Kejriwal Goverment ) और उपराज्यपाल अनिल बैजल ( LG Anil Baijal ) एक बार फिर आमने-सामने हैं। दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल को एक पत्र लिखा है, जिसमें कोरोना पॉजिटिव ( Corona Positive ) व्यक्ति को क्वारंटाइन सेंटर में जाकर चेकअप कराने का नियम वापस लेने की मांग की गई है। दिल्ली सरकार ( Delhi Goverment ) का मानना है कि स्वयं प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित व्यक्ति के घर जाकर उसका चेकअप करें। दिल्ली सरकार ने यह नियम लागू करने के लिए उपराज्यपाल से दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक बुलाने की मांग भी की है।

सिसोदिया ने कहा कि इस व्यवस्था से एंबुलेंस सर्विस पर भी दबाव पड़ेगा। फैसला करना होगा कि पहले गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जाए या फिर एंबुलेंस का इस्तेमाल ऐसे व्यक्तियों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में ले जाने के लिए किया जाए जिन्हें की कोई खास लक्षण नहीं है।
दरअसल दिल्ली सरकार चाहती है कि जिस प्रकार अभी तक होम आइसोलेशन में बिना लक्षणों वाले कोरोना रोगियों का उपचार होता रहा है। उसी प्रकार आगे भी इसी प्रक्रिया को चालू रखा जाए। इसके लिए दिल्ली सरकार ने होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित लोगों को ऑक्सीमीटर और जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन मुहैया कराने का भी इंतजाम किया है।

दिल्ली सरकार ने यह भी आरोप लगाया कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को हेल्पलाइन के जरिए अब परामर्श भी नहीं मिल पा रहा है। मनीष सिसोदिया ने कहा उन्होंने उपराज्यपाल को एक पत्र लिखकर पहले की सी स्थिति बहाल करने का अनुरोध किया है। साथ ही इस पत्र में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के अनिवार्य रूप से क्वॉरेंटाइन सेंटर जाने के नियम को भी रद्द करने की मांग की गई है।

Updated on:
23 Jun 2020, 5:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान