राजनीति

Delhi MLA Salary Hike: दिल्ली के 70 विधायकों को जल्द मिलेगी 90 हजार रुपए सैलरी, जानिए अभी कितना और कैसे मिलता है वेतन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधायकों के अच्छे दिन आने वाले हैं। दरअसल जल्द ही विधायकों का वेतन बढ़ने जा रहा है। दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र चार जुलाई से शुरू होगा। इस दौरान विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी के विधेयक को स्वीकृति मिलने की पूरी उम्मीद की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2022, 12:31 PM IST
Delhi MLA's Salary Hike 70 MLA To Get Rs 90000 Monthly  Soon
Delhi MLA's Salary Hike 70 MLA To Get Rs 90000 Monthly Soon

देश की जनता के अच्छे दिन आए या नहीं लेकिन राजधानी दिल्ली के विधायकों के अच्छे दिन जल्दी आने वाले हैं। दरअसल महंगाई के इस दौर में दिल्ली विधायकों की सैलरी में खासा इजाफा होने जा रहा है। जल्द ही इन विधायकों को करीब दोगुना वेतन मिलना शुरू हो जाएगा। दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र चार जुलाई से शुरू होगा। इस सत्र में विधायकों के वेतन से संबंधित विधेयक को विधानसभा से स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है। मंजूरी मिलते ही इन विधायकों की सैलरी 90,000 रुपए हो जाएगी। बता दें कि दिल्ली विधानसभा से वर्ष 2015 में इस विधेयक को पास किया गया था। लेकिन केंद्रीय गृहमंत्रालय में कहीं ना कहीं ये मामला अटका हुआ था।

हालांकि विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। बीते छह वर्षों से विधायकों की सैलरी बढ़ाए जाने की चर्चाएं चल रही थी। इसको लेकर प्रस्ताव भी दिए गए लेकिन कहीं ना कहीं मामला फंस गया।

लेकिन अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से विधायकों की सैलरी बढ़ाए जाने की इजाजत दे दी गई है। ऐसे में उम्मीद है इस विधानसभा के इस सत्र में ही इससे संबंधित विधेयक पर मुहर लग जाएगी।

यह भी पढ़ें - 1500 इलेक्ट्रिक और 450 सीएनजी बसें खरीदेगी दिल्ली सरकार, 2024 तक 11910 बसें दिल्ली की सड़कों पर होंगी

मंजूरी के बाद क्या?
विधानसभा से विधेयक मंजूर होने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। चार और पांच जुलाई को विधानसभा का सत्र होगा। इसके साथ ही इस दो दिवसीय सत्र के दौरान राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के नव निवार्चित विधायक दुर्गेश पाठक शपथ भी लेंगे।

2015 में विधानसभा से पास हुआ था विधेयक
विधायकों के वेतन संशोधन संबंधी विधेयक को वर्ष 2015 में दिल्ली विधानसभा में पास किया गया था। इस विधेयक के आधार पर दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार को विधायकों की सैलरी में इजाफा करने का प्रस्ताव भेजा था।

लेकिन किन्हीं कारणों से ये लगातार लटकता रहा। बहरहाल गृहमंत्रालय से इसे हरी झंडी मिल गई है, लिहाजा इस सत्र में इस पर मुहर लगने के पूरे आसार हैं।


मौजूदा समय में दिल्ली में विधायकों की कुल सैलरी 54000 रुपए है। जबकि संशोधित विधेयक के बाद उनका वेतन 90,000 रुपए हो जाएगा। यानी एलएमए के वेतन में करीब दोगुना की बढ़ोतरी हो जाएगी।


दिल्ली के विधायकों को मौजूदा समय में जो वेतन मिलता है उसके मुताबिक, बेसिक सैलरी 12000 रुपए है, जबकि उन्हें निर्वाचन क्षेत्र अलाउंस के तौर पर 18,000 रुपए दिए जाते हैं, इसके अलावा सेक्रेटिएट अलाउंस 10,000 रुपए है और टेलीफोन भत्ता 8000 रुपए दिया जाता है। यही नहीं व्हीकल अलाउंस के तौर पर विधायकों को 6000 रुपए दिए जाते हैं। इस तरह दिल्ली के विधायकों को हर महीने मिलने वाली कुल सैलरी 54000 रुपए है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक, IMD ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट

Published on:
Also Read
View All
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का सोनिया गांधी पर निशाना, बोले- बाबरी मस्जिद गिराए जाने के वक्त भी दिखानी चाहिए थी संवेदनशीलता

मोदी 120 साल भी सत्ता में रहें तो गांधी, अंबेडकर और नेहरू से बड़े नहीं बन सकते; अभिजीत दीपके ने साधा निशाना

SIR के विरोध में उतरी CJP के समर्थन में शशि थरूर, बोले- लोकतंत्र में सभी को विरोध का अधिकार

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती

‘न परिवार, न पार्टी और न बिहार… कोई गंभीरता से नहीं लेता’, BJP के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप पर साधा निशाना