राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौसम के मिजाज ने आखिरकार करवट ले ली। गुरुवार की सुबह मानसून ने दिल्ली-एनसीआर में जोरदार आमद दर्ज कराई। सुबह से बादल छाए हुए थे, जिससे अनुमान लग गया था कि आज मानसून दस्तक दे देगा। हुआ भी वैसा ही झमाझम बारिश ने दिल्ली और आस-पास के लोगों को बड़ी राहत दी। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR के इलाकों में 30 जून को आंधी-तूफान का भी अलर्ट भी जारी किया है। इसके साथ ही बारिश को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।