मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में दक्षिणी पश्चिमी मानसून पहुंच गया है। यही वजह है कि, आने वाले तीन से चार दिन में दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे देगा। इसके साथ ही केरल के बाकी हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक की ओर बढ़ने के लिए भी मानसून की अनुकूल स्थितियां बन गई हैं।
मानसून की इन स्थितियों की सीधा असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों पर भी देखने को मिलेगा। IMD के मुताबिक 1 जून को ईस्ट दिल्ली समेत एनसीआर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।