Weather forecast Update: मानसून तय समय से पहले केरल पहुंचने के बाद वहां पर झमाझम बारिश हो रही है। केरल व आसपास के राज्यों में लगातार तेज बारिश हो रही है। सोमवार शाम को देश की राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम के बदला और आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हुई। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश की संभावना जताई है। एक जुन को मानसून तमिलनाडु पहुंचने की संभावना है।