Meerut weather Update Today मेरठ और एनसीआर में गत सोमवार को आई तेज आंधी और बारिश में सैकड़ों पेड़ उखड़े। जिससे लोगों को हाइवे और महानगर में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज 31 मई को भी आंधी और पानी की चेतावनी जारी की है। बता दें कि पिछले तीन दिन से लगातार आंधी और बारिश होने से गर्मी पर ब्रेक लगा है। सोमवार की शाम तेज बारिश और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने शाम को मेरठ और एनसीआर के अलावा राजधानी दिल्ली को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया।