एमपी—यूपी में बारिश और ओलावृष्टि
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश होने के आसार है। एमपी में कल से कई जिलों में गरज-चमक, आंधी के साथ ही बूंदाबांदी हो रही है। पूर्वी मध्य प्रदेश में इसका असर पहले, तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक-दो दिन बाद दिखाई देगा। वहीं, यूपी में भी मौसम बदलने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई जिलों में आज और कल के तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी गई है। दोनों राज्यों के कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- क्या होता है येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का मतलब, मौसम विभाग कब करता है जारी
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर और पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- गर्मी से तप रहे लोगों को प्रकृति ने दी राहत, लगा हजारों एसी चल उठे