7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी से तप रहे लोगों को प्रकृति ने दी राहत, लगा हजारों एसी चल उठे

- आंधी और बारिश से तापमान में आई दस डिग्री की गिरावट - सुबह उड़ी धूल, दोपहर को ठंडी हवा का आनन्द कई दिनों से गर्मी की तपिश झेल रहे जिलेवासियों के लिए पश्चिमी विक्षोभ राहत लेकर आया। सोमवार को सुबह से ही बादलों का डेरा जमा रहा। करीब नौ बजे तेज हवा के साथ आंधी चलने लगी। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे तेज बौछारें पड़ी। ऐसे में पारा भी गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 24 May 2022, 1:59 AM IST

गर्मी से तप रहे लोगों को प्रकृति ने दी राहत, लगा हजारों एसी चल उठे

गर्मी से तप रहे लोगों को प्रकृति ने दी राहत, लगा हजारों एसी चल उठे

धौलपुर. कई दिनों से गर्मी की तपिश झेल रहे जिलेवासियों के लिए पश्चिमी विक्षोभ राहत लेकर आया। सोमवार को सुबह से ही बादलों का डेरा जमा रहा। करीब नौ बजे तेज हवा के साथ आंधी चलने लगी। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे तेज बौछारें पड़ी। ऐसे में पारा भी गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। हालांकि बाद में पारे में थोड़ा उछाल आया। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। बारिश का दौर हालांकि कम समय के लिए रहा लेकिन, इससे मौसम का मिजाज यकायक बदल गया। गर्म लू के थपेड़े झेल रहे लोगों को शीतल हवा ने रोमांचित कर दिया। ठंडी हवा के झोंके चलने से ऐसा लगा कि प्रकृति ने हजारों एसी चला दिए हों। राजस्थान में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम तंत्र में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। धौलपुर समेत पूर्वी राजस्थान के जिलों में सवेरे से ही मौसम में तरावट रही। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव का असर अगले दो दिन तक दिखाई दे सकता है।

लोगों को मिली राहत

मौसम में आए बदलाव से लोगों को राहत मिली है। रविवार तक गर्मी का कहर सुबह से ही शुरू हो रहा था। नौ बजने तक लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे थे। सोमवार को मौसम में आए बदलाव से लोगों के साथ पशु-पक्षियों को भी राहत मिली।

सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। बारिश का दौर हालांकि कम समय के लिए रहा लेकिन, इससे मौसम का मिजाज यकायक बदल गया। गर्म लू के थपेड़े झेल रहे लोगों को शीतल हवा ने रोमांचित कर दिया।