IMD के मुताबिक, दिल्ली में 29 जून का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। यानी गर्मी का टॉर्चर अभी राजधानीवासियों को झेलना होगा।
मौसम विभाग की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर के मुताबिक, मानसून की दस्तक के बीच राजधानी और आस-पास के इलाकों में तेज हवाएं भी चलने के असार हैं।
जबकि 30 जून को बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स की मानें तो दिल्ली में मानसून कुछ ही दूरी पर है। ऐसे में आने वाले 10 दिनों तक बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - weather update दिल्ली में झमाझम बारिश के लिए हो जाएं तैयार, जानिए कब दस्तक देगा Monsoon