राजनीति

दिल्ली: गैर भाजपा सरकार के गठन को लेकर विपक्षी दलों की बैठक आज, ये नेता नहीं होंगे शामिल

दिल्ली में मुख्य विपक्षी नेताओं ने मंगलवार को बैठक बुलाई है। विपक्षी दलों की यह बैठक कई मायनों में काफी अहम मानी जा रही है। बैठक में गैर राजग सरकार के गठन को लेकर मंथन किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 May 2019, 10:03 AM IST
Opposition parties
दिल्ली: गैर भाजपा सरकार के गठन को लेकर विपक्षी दलों की बैठक आज, ये नेता नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले आज यानी मंगलवार को मुख्य विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। एग्जिट पोल के बाद विपक्षी दलों की यह बैठक कई मायनों में काफी अहम मानी जा रही है। हालांकि बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी , सप्रंग अध्यक्ष सोनिया गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई नेताओं के अनुपस्थित रहने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार बैठक में गैर राजग सरकार के गठन को लेकर मंथन किया जाएगा। बैठक में कर्नाटक के सीएम और जेडीएस ने एचडी कुमार स्वामी के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के सीएम और टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के लिए प्रयासरत हैं। उनके प्रयास की वजह से ही दिल्ली में विपक्षी पार्टियों की बैठक रखी गई है। बैठक से पहले नायडू ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के सीएम व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ मुलाकात की। जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक में देश में गैर भाजपा व गैर एनडीए वाली सरकार के गठन पर विचार विमर्श किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महागठबंधन के घटक दलों की होनी वाली बैठक में 23 मई को चुनाव नतीजों के बाद आने वाले नतीजों पर विचार होगा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने भी मंगलवार को सहयोगी दलों की बैठक बुलाई है। अमित शाह ने सहयोगी नेताओं के लिए डिनर रखा है।

Published on: