7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एग्जिट पोल के बाद प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया, कार्यकर्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

एग्जिट पोल आने के बाद भाजपा समेत एनडीए के सहयोगी दलों में उत्साह की माहौल है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एग्जिट पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे स्ट्रॉन्ग रूम और पोलिंग बूथों पर डटे रहें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 21 May 2019, 12:56 PM IST

Priyanka gandhi

एग्जिट पोल के बाद प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया, कार्यकर्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही आए एग्जिट पोल में एक बार फिर भाजपा वाले एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल आने के बाद जहां भाजपा समेत एनडीए के सहयोगी दलों में उत्साह की माहौल है, वहीं विपक्षी दलों में निराशा का भाव है। यही कारण है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद आगे आकर पार्टी कार्यकर्ताओं को एग्जिट पोल पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रियंका गांधी ने इसे कोरी अफवाह बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे स्ट्रॉन्ग रूम और पोलिंग बूथों पर डटे रहें।

Exit Poll के बाद आज अमित शाह NDA नेताओं के साथ करेंगे बैठक, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद

कार्यकर्ताओं के लिए जारी ऑडियो सन्देश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि कोई भी एग्जिट पोल और उनकी अफवाहों पर ध्यान न दे और बिल्कुल भी हिम्मत न हारें। क्योंकि इस तरह की अफवाहें आपका मनोबल तोड़ने को फैलाई जा रही हैं। प्रियंका ने कहा कि इससे आपको सावधान और अलर्ट रहने के लिए और अधिक जिम्मेदार रहने की जरूरत है। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग बेफिक्र रहिए हमें अपनी मेहनत का फल मिलेगा।

अलवर गैंगरेप केस में गृह मंत्रालय का आदेश, लापरवाही करने वाले पुलिस वालों पर होगी कार्रवाई

दरअसल 14 एक्जिट पोल में से 12 ने राजग को 282 से लेकर 365 सीटों के मिलने के साथ पूर्ण बहुमत मिलने की बात कही है। सरकार बनाने के लिए पार्टी या गठबंधन को 271 सीटों की जरूरत है क्योंकि लोकसभा चुनाव 543 सीटों में से 542 सीटों पर हुए हैं। इसके विपरीत एक्जिट पोल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूपीए को 82 से 165 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। 6 एक्जिट पोल ने अपने पूर्वानुमान में बताया गया है कि अन्य दलों को यूपीए से अधिक सीटें मिलने की संभावना है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.