7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exit Poll के बाद आज अमित शाह NDA नेताओं के साथ करेंगे बैठक, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों से उत्साहित भाजपा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज यानी मंगलवार को सहयोगी दलों की बैठक बुलाई है। शाह 23 मई को होने वाली मतगणना से पहले राजग के नेताओं से आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 21 May 2019, 8:14 AM IST

amit shah

Exit Poll के बाद आज अमित शाह NDA नेताओं के साथ करेंगे बैठक, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों से उत्साहित भाजपा ने आज यानी मंगलवार को सहयोगी दलों की बैठक बुलाई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 23 मई को होने वाली मतगणना से पहले आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं से विचार विमर्श कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। इससे पहले अमित शाह मंत्री परिषद के भाजपा मंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे। भाजपा अध्यक्ष ने बैठक के बाद राजग नेताओं के लिए डिनर भी रखा है।

अलवर गैंगरेप केस में गृह मंत्रालय का आदेश, लापरवाही करने वाले पुलिस वालों पर होगी कार्रवाई

आपको बता दे कि 14 एक्जिट पोल में से 12 ने राजग को 282 से लेकर 365 सीटों के मिलने के साथ पूर्ण बहुमत मिलने की बात कही है। सरकार बनाने के लिए पार्टी या गठबंधन को 271 सीटों की जरूरत है क्योंकि लोकसभा चुनाव 543 सीटों में से 542 सीटों पर हुए हैं। इसके विपरीत एक्जिट पोल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूपीए को 82 से 165 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। 6 एक्जिट पोल ने अपने पूर्वानुमान में बताया गया है कि अन्य दलों को यूपीए से अधिक सीटें मिलने की संभावना है।

हरियाणा: एग्जाम में पास कराने के नाम पर छात्राओं का यौन शोषण, प्रोफेसर समेत दो निलंबित

दरअसल, केंद्र में सरकार बनाने के लिए भजपा या गठबंधन को 271 सांसदों की जरूरत है। चूंकि लोकसभा चुनाव 543 सीटों में से 542 सीटों पर संपन्न हुए हैं। अमित शाह की यह बैठ काफी अहम मानी जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने 17 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली पार्टी हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव में 300 सीटें जीतने का दावा किया था। अब जबकि एग्जिट पोल भाजपा नीत एनडीए को 365 सीट तक मिलती दिखा रहा है। ऐसे में अमित शाह बैठक में एनडीए की रणनीति को धार दे सकते हैं।