नई दिल्ली। द्वीप समूह निकोबार में भूकंप की खबर सामने आई है। यहां देर रात दो बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्कैल पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.5 मापी गई है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नही लग पाई है कि भूकंप का केंद्र क्या था। हालांकि भूकंप के झटकों में अभी तक किसी तरह नुकसान की खबर नहीं मिली है। गौरतलब है इससे पहले शुक्रवार को भी निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। उस समय लोगोें को भूकंप का पहला झटका रात 11:59 बजे तब लगा जब वो घरों में सो रहे थे। जबकि दूसरा झटका 12.35 बजे महसूस हुआ। दोनों भूकंपों की तीव्रता क्रमश: 4.5 और 4.9 मापी गई।