राजनीति

दिल्ली: सोनिया गांधी आज कर्नाटक के पूर्व मंत्री शिवकुमार से तिहाड़ में मिलेंगी

सोनिया गांधी कर्नाटक के पूर्व मंत्री डी.के. शिवकुमार से तिहाड़ जेल में मुलाकात करेंगी सोनिया के साथ इस दौरान कर्नाटक के प्रभारी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी हो सकते हैं शिवकुमार को ईडी ने धनशोधन के एक मामले में तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था

2 min read
,,

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को पार्टी नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री डी.के. शिवकुमार से तिहाड़ जेल में मुलाकात करेंगी।

सोनिया के साथ इस दौरान कर्नाटक के प्रभारी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी हो सकते हैं। शिवकुमार को ईडी ने धनशोधन के एक मामले में तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था।

उनकी जमानत याचिका अदालत में लंबित है और ईडी की जांच जारी है।

पिछले महीने सोनिया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम से तिहाड़ में मुलाकात की थी।

आपको बता दें कि कोर्ट ने कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार की हिरासत 25 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। शिवकुमार को धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

कर्नाटक के पूर्व मंत्री शिवकुमार की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें यहां राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तीन सितंबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद से शिवकुमार जेल में हैं। उनके नई दिल्ली स्थित अपार्टमेंट में दो अगस्त को आयकर विभाग द्वारा छापेमारी कर 8.83 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी बरामद की थी।

इसके बाद विभाग ने कांग्रेस नेता और उनके चार सहयोगियों के खिलाफ आयकर अधिनियम, 1961 तथा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें

डीके शिवकुमार की मां और पत्नी को ED ने भेजा पूछताछ के लिए समन
Updated on:
23 Oct 2019 08:59 am
Published on:
23 Oct 2019 08:51 am
Also Read
View All