राजनीति

दिल्ली चुनाव में AAP के लिए काम करेंगे प्रशान्त किशोर, CM केजरीवाल ने दी जानकारी

आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलेंगे प्रशान्त किशोर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हैं प्रशान्त किशोर प्रशान्त किशोर ने कई राज्यों में जीत की रणनीति तैयार की
2 min read
दिल्ली चुनाव में आप के लिए काम करेंगे प्रशान्त किशोर, CM केजरीवाल ने दी जानकारी
दिल्ली चुनाव में आप के लिए काम करेंगे प्रशान्त किशोर, CM केजरीवाल ने दी जानकारी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशान्त किशोर अब आम आदमी पार्टी के लिए काम करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मुझे बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि IPAC अब आम आदमी पार्टी के लिए काम करेगी।चुनाव जीताने के लिए प्रशान्त किशोर कई राज्यों में काम कर चुके हैं।

इससे पहले वो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ भी जुड़े थे। बताते चले कि इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (IPac) प्रशांत किशोर की कंपनी है, जो राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति बनाने का काम करती है।

नीतीश से भी आज होगी मुलाकात

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबाकि प्रशान्त किशोर और बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात होगी। यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। बता दें कि जनता दल यूनाइटेड के उपाध्यक्ष प्रशान्त किशोर नागरिकता संशोधन कानून का लगातार विरोध कर रहे हैं। जबकि उनकी पार्टी जदयू ने भाजपा को इस मुद्दे पर समर्थन किया है। पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें पार्टी लाइन के खिलाफ या नीतीश की छवि के विरुद्ध बयान नहीं देने की नसीहत दे चुके हैं।

प्रशान्त किशोर पर मंत्री नीरज कुमार का पलटवार

बिहार सरकार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर को कहा था कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देने से बचे। नीरज कुमार ने कहा था कि प्रशान्त किशोर भ्रम न पालें, वोट के गणित को देखें। नीतीश कुमार के नेतृत्व एवं जनादेश से स्पष्ट हो जाएगा। 2015 विधानसभा चुनाव (64.17 लाख) की तुलना में 2019 लोकसभा चुनाव (89.02 लाख) में जदयू के वोटों में 39% का इजाफा हुआ।

Updated on:
14 Dec 2019 04:18 pm
Published on:
14 Dec 2019 10:46 am
Also Read
View All
Ashok Gehlot : मोतियाबिंद ऑपरेशन केस में अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- जांच कराए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें

कर्नाटक में 20 मंत्री पदों पर जल्द लगेगी मुहर! 3 अगस्त तक कैबिनेट विस्तार के संकेत; डीके ने की सिद्धारमैया से मुलाकात

‘मंगलवार को हाथ थामे नजर आए, गुरुवार को सदन में एक-दूसरे पर जमकर बरसे’, दो दिन में बदल गई नड्डा-खरगे की सियासी तस्वीर

छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 32 जिलाध्यक्षों समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी List

राज्य सभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने मनुस्मृति का किया जिक्र तो मच गया हंगामा, सरकार बोली- साबित करें